अयोध्या में फिर टूटेगा गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड- इस बार जलेंगे इतने दीए

अयोध्या में फिर टूटेगा गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड- इस बार जलेंगे इतने दीए

अयोध्या। भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या में छठे दीपोत्सव की तैयारियां अभी से शुरू कर दी गई है। दीपावली के मौके पर राम की नगरी में इस बार गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड को एक बार फिर से तोड़ने के लिए 14 लाख 50 हजार दीए भगवान श्रीराम के अयोध्या आने की खुशी में जलाए जाएंगे।

दीपावली के मौके पर भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या में आयोजित किये जाने वाले दीपोत्सव में वर्ष 2021 में राम की पैड़ी पर 9 लाख 41 हजार 551 दीपक जलाकर पिछली बार विश्व रिकॉर्ड बनाया गया था। जिसे महाशिवरात्रि के मौके पर बाबा विश्वनाथ की नगरी उज्जैन में शिप्रा नदी के तट पर 1171078 दीपक जलाकर तोड़ा गया था।

भगवान श्री राम की नगरी में इस बार इस रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए 14 लाख 50 हजार दीपक जलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। अधिकारिक स्तर पर इसके लिए अभी से तैयारियां शुरू कर दी गई है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के राज्य का मुखिया बनने के बाद वर्ष 2017 में पहली बार श्री राम की नगरी अयोध्या में दीपोत्सव की शुरुआत की गई थी। आरंभिक साल में आयोजित दीपोत्सव के दौरान 51000 दीए जलाए गये थे। इसके बाद दीए जलाने की संख्या का सिलसिला लगातार आगे की तरफ बढ़ता जा रहा है।

Next Story
epmty
epmty
Top