बाइक से उतारी- किया निर्वस्त्र- पति के सामने गैंगरेप

आगरा। बाइक सवार तीन बदमाशों ने साहसिक तरीके से शर्मनाक वारदात को अंजाम देते हुए पति के साथ बाइक पर सवार होकर मायके जा रही महिला को निर्वस्त्र करते हुए उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया। बदमाश जाते-जाते पति-पत्नी से 10 हजार रूपये की नकदी और महिला के कानों में पड़े कुंडल भी लूट कर ले गए। पीडिता की तहरीर पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
महानगर के शाहदरा थाना क्षेत्र की निवासी युवती की शादी एत्मादपुर में हुई है। होली के मौके पर विवाहिता को पति के साथ मायके जाना था। लेकिन जगह-जगह रंग खेले जाने और होली का हुडदंग उतरने की वजह से वह होली के मौके पर अपने मायके नहीं जा सकी थी। बीते दिन की देर शाम महिला अपने पति के साथ बाइक पर सवार होकर मायके जा रही थी। जैसे ही दोनों पति पत्नी बीते दिन की शाम लगभग 6.00 बजे झरना नाला के पास पहुंचे तो उसी समय बुलेट बाइक पर सवार होकर आए तीन युवकों ने ओवरटेक करते हुए उनकी बाइक रुकवा ली। दुस्साहसिक तरीके से तीनों बदमाश महिला और उसके पति को बाइक से उतारकर झरना नाला के जंगल में ले गए और डरा धमका कर पति पत्नी को निर्वस्त्र होने पर मजबूर किया। जब दोनों ने अपने कपड़े उतार दिये तो आरोपियों ने उनका वीडियो बनाया और दोनों को आपस में संबंध बनाने को कहा। जब दोनों पति पत्नी सरेआम संबंध बनाने को तैयार नहीं हुई तो तीनों युवकों ने बारी-बारी से विवाहिता के साथ अपना मुंह काला किया। इस दौरान आरोपियों ने पति पत्नी से 10 हजार रूपये और महिला के कानों में पड़े कुंडल भी लूट लिये। जाते समय बदमाश मामले की शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। गैंगरेप का शिकार विवाहिता ने दो आरोपियों की पहचान शाहदरा निवासी गोरी राजपूत और मोनू के रूप में की है। तीसरे को महिला पहचानती नहीं है। वारदात के बाद मायके पहुंची महिला ने 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी।
जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। महिला ने पूरा घटनाक्रम बताया। जब कोई कार्यवाही नहीं हुई तो उसने थाने पहुंचकर शिकायत की। पुलिस ने इस सिलसिले में मुकदमा दर्ज कर लिया है और विवाहिता का चिकित्सीय परीक्षण भिजवाया है। सीओ एत्मादपुर अर्चना सिंह ने बताया कि जो तहरीर मिली है, उस पर तत्काल मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों के खिलाफ गैंगरेप और लूट की धारा लगाई गई है। पुलिस आरोपियों की तलाश के साथ इस मामले से जुड़े साक्ष्य भी संकलित कर रही है। साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।