पूर्व CM मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी का भी हुआ निधन

पूर्व CM मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी का भी हुआ निधन

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के संरक्षक एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री तथा मौजूदा सांसद मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता का आज गुरूग्राम के अस्पताल में निधन हो गया है। पिछले हफ्ते गुरूग्राम के मेदांता हॉस्पिटल में शुगर समेत कई अन्य गंभीर बीमारियों के चलते भर्ती कराई गई मुख्यमंत्री की पत्नी ने आज सवेरे दम तोड़ दिया है।

शनिवार को समाजवादी पार्टी के संस्थापक तथा संरक्षक एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और मैनपुरी लोकसभा सीट से सांसद मुलायम सिंह यादव की पत्नी साधना गुप्ता का निधन हो गया है। फेफड़ों के संक्रमण एवं कई अन्य गंभीर बीमारियों के चलते गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराई गई देश के पूर्व रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव की पत्नी ने आज सवेरे अंतिम सांस ली है।

साधना गुप्ता के निधन की सूचना मिलते ही समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में पहुंचे हैं। बताया जा रहा है कि पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता को कुछ दिन पहले ही बुखार के बाद फेफड़ों में हुए संक्रमण की वजह से गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

दिवंगत साधना गुप्ता भारतीय जनता पार्टी के नेता अपर्णा बिष्ट यादव की सास तथा प्रतीक यादव की मां थी। समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव की पत्नी साधना गुप्ता भी समाजवादी पार्टी की राजनीति में पहले काफी सक्रिय थी। परंतु मुलायम सिंह यादव से शादी करने के बाद साधना गुप्ता ने सक्रिय राजनीति से किनारा कर लिया था।

epmty
epmty
Top