गद्दा फैक्ट्री मे लगी आग-फटे सिलेंडरों के धमाकों से दो मजदूर जिंदा जले

गद्दा फैक्ट्री मे लगी आग-फटे सिलेंडरों के धमाकों से दो मजदूर जिंदा जले
  • whatsapp
  • Telegram

कानपुर। फोम के गद्दे बनाने वाली फैक्ट्री में अचानक आग लगने से चारों तरफ बुरी तरह से हड़कंप मच गया है। आग की चपेट में आकर सात मजदूर बुरी तरह से झुलस गए हैं। फैक्ट्री में लगी आग में दो मजदूरों की जिंदा जलकर मौत हो गई है। सूचना पर पहुंचे पुलिस अफसरों ने झुलसे हुए मजदूरों को ट्रीटमेंट के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। दमकल कर्मी फैक्ट्री में धधक रही आग पर काबू पाने में जुटे हुए हैं।

शुक्रवार को कानपुर देहात के रनिया स्थित औद्योगिक क्षेत्र में खानपुर खड़ंजा के पास स्थापित गद्दा फैक्ट्री में अचानक से आग लग गई। आग के भड़कते ही फैक्ट्री में काम कर रहे मजदूरों में अफरा तफरी मच गई। घटना की जानकारी दमकल और पुलिस को देते हुए मजदूर आग बुझाने के प्रयासों में जुट गए। इसी दौरान फैक्ट्री के भीतर रखे गैस सिलेंडर धमाके के साथ फट गये, जिनकी आवाज को सुनकर आसपास के लोग आग की भयानकता को देखकर बुरी तरह से दहल गए। जलता हुआ मलबा गिरने से जरिया गजनेर के रहने वाले मजदूर विशाल, अजीत, सुमित, सुरेंद्र, रोहित, शिवम और रवि गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

इस हादसे में दो लोगों की जिंदा जलकर मौत होना बताई जा रही है। गंभीर रूप से झुलसे मजदूरों को ट्रीटमेंट के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल पुलिस और फायर कर्मी आग बुझाने के प्रयासों में जुटे हुए हैं। मलबा हटाने के दौरान दो मजदूरों की लाश मिली है, जिनकी शिनाख्त नहीं हो पाई है।


epmty
epmty
Top