मिसाल- बस में बैठने के लिये बैचेन दिव्यांग का सहारा बना यातायातकर्मी

इटावा। सोशल मीडिया पर पुलिस की विभिन्न प्रकार की वीडियो वायरल होती रहती है, जिसमें पुलिसकर्मी लोगों की मदद करते नजर आते हैं। एक वीडियो ऐसा ही इटावा पुलिस के ट्विटर हैंडल से शेयर किया गया है, जिसमें एक यातायातकर्मी एक दिव्यांग का सहारा बनता हुआ नजर आया है।
बस स्टैंड तिराहे पर ड्यूटी के दौरान इटावा ट्रैफिक पुलिस के मु0आ0 हरिबल्लभ सिंह की नजर एक दिव्यांग व्यक्ति पर पड़ी जो काफी देर से बस में चढ़ने का प्रयास कर रहे थे। मानवीय कर्तव्य का पालन करते हुए पुलिस कर्मी द्वारा दिव्यांग व्यक्ति को उठाकर बस में बैठाकर गंतव्य को रवाना किया गया। pic.twitter.com/UKamvoWjN4
— ETAWAH POLICE (@etawahpolice) March 29, 2022
इटावा पुलिस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट ट्विटर पर एक वीडियो शेयर की है। शेयर की गई इस वीडियो में दिखाई दे रहा है कि एक दिव्यांग व्यक्ति बस में चढ़ने का प्रयास कर रहा था। बस में चढ़ने के लिये दिव्यांग परेशान हो रहा था फिर इसी दौरान बस स्टैंड तिराहे पर ड्यूटी पर तैनात इटावा ट्रैफिक पुलिस के मुख्य आरक्षी हरिबल्लभ सिंह की नजर उस पड़ी। मुख्य आरक्षी ने एक व्यक्ति की मदद से मानवीय कर्तव्य का पालन करते हुए दिव्यांग व्यक्ति को उठाकर बस में बैठाकर गंतव्य को रवाना किया गया।