कर्मचारी के पुत्र ने दी तहरीर- SDM सहित तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज

प्रतापगढ़। जनपद की लाल गंज तहसील में मृतक कर्मचारी के पुत्र की तहरीर पर पुलिस ने एसडीएम समेत तीन के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।
मिली जानकारी के अनुसार नायब नाजिर सुनील कुमार शर्मा के बेटे की तहरीर पर लालगंज तहसील के एस डी एम ज्ञानेन्द्र विक्रम सिंह यादव सहित तीन अज्ञात के खिलाफ लाल गंज कोतवाली में हत्या सहित कई गंभीर धाराओं में यफ आई दर्ज की गयी है। बेटे द्वारा दी गयी तहरीर में कहा गया है कि 30 मार्च की रात एसडीएम ज्ञानेंद्र विक्रम सिंह यादव ने लाल गंज के तहसील कर्मचारी सुनील कुमार शर्मा की डण्डे से पिटायी की थी। गंभीर रूप से घायल सुनील कुमार शर्मा की मृत्यु शनिवार रात में इलाज के दौरान जिला अस्पताल में हो गयी थी।
जिला अस्पताल में तहसील कर्मचारियों ने हंगामा किया था। जिलाधिकारी ने बताया है कि एसडीएम लालगंज को हटा कर वहाँ पर दूसरे एसडीएम की नियुक्ति की गयी है और मामले की जांच की जा रही है।