जिलाधिकारी ने जारी किया आदेश- 1 महीने के लिए लगाई धारा 144

जिलाधिकारी ने जारी किया आदेश- 1 महीने के लिए लगाई धारा 144

मेरठ। जनपद भर में शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिले भर में 1 महीने के लिए धारा 144 लागू कर दी गई है। जिलाधिकारी दीपक मीणा ने 31 जुलाई तक जनपद भर में धारा 144 लागू किए जाने का आदेश जारी कर दिया है।

जिलाधिकारी दीपक मीणा ने धारा 144 लागू करते हुए बताया है कि मौजूदा समय में चल रहे कोरोना वायरस के संक्रमण, ईद-उल-जुहा, श्रावण शिवरात्रि मेला पुरा महादेव आदि पर्व के अलावा आने वाले दिनों में उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग संघ की प्रतियोगी परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। विभिन्न आयोगों तथा महाविद्यालयों की परीक्षाओं का आयोजन भी इस दौरान किया जाएगा। पर्वो एवं परीक्षाओं के दौरान अराजक तत्वों द्वारा कानून व्यवस्था शांति एवं कानून व्यवस्था भंग करने पर कड़ा एक्शन लिया जाएगा।

उन्होंने बताया है कि धारा 144 आज से शुरू होकर 31 जुलाई 2022 की मध्य रात्रि 12.00 बजे तक जनपद भर के सभी 31 थाना क्षेत्रों में जिसमें महिला थाना क्षेत्र भी शामिल है, लागू रहेगी।

Next Story
epmty
epmty
Top