भाजपा पार्षद की गोली मारकर हत्या-कार में मिला शव

भाजपा पार्षद की गोली मारकर हत्या-कार में मिला शव

मेरठ। भाजपा पार्षद की गोली मारकर हत्या कर दिए जाने से आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई। स्टार्ट कार में भाजपा पार्षद का गोली लगा शव मिलने से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। मामले की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और मामले की जांच पड़ताल करने में जुट गई।

बृहस्पतिवार की सवेरे थाना कंकरखेड़ा के पावली खास स्टेशन के पास वार्ड नंबर 40 से भाजपा पार्षद 38 वर्षीय मनीष और मिंटू की कार स्टार्ट हालत में खड़ी हुई दिखाई दी। काम धंधे के सिलसिले में आ जा रहे लोगों ने जब कार के समीप जाकर देखा तो उसमें भाजपा पार्षद मनीष उर्फ मिंटू का गोली लगा शव पड़ा हुआ था। यह बात थोड़ी ही देर में आसपास के इलाके में फैल गई। मामले की जानकारी पाते ही थाना कंकरखेड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और भाजपा पार्षद के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस द्वारा की गई छानबीन में पता चला है कि बुधवार की देर रात तकरीबन 1.00 बजे मिंटू ने अपनी पत्नी से फोन पर बात की थी। जिसमें उसने खुद को जिंदगी से हारने के बात पत्नी से कही थी। पुलिस आत्महत्या की तरफ इशारा करते हुए मामले की छानबीन में जुटी हुई है। उधर पीड़ित परिवार इस मामले को हत्या की वारदात बता रहा है। 3 साल पहले भाजपा पार्षद मनीष उर्फ मिंटू के होटल में दारोगा के साथ एक युवती आई थी। इस दौरान दारोगा और पार्षद के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इस दौरान मनीष ने दारोगा को थप्पड़ मार दिया था। जिसके चलते मनीष को जेल भी जाना पड़ा था बताया जा रहा है कि मनीष उर्फ मिंटू छावनी विधायक सत्य प्रकाश अग्रवाल के करीबी थे। मनीष की हत्या की जानकारी प्राप्त होते ही भाजपा विधायक समेत अनेक कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए। एसपी सिटी विनीत भटनागर का कहना है कि अभी सभी बिंदुओं पर जांच पड़ताल की जा रही है। प्रारंभिक जांच पड़ताल में मामला आत्महत्या किए जाने का प्रतीत हो रहा है।













epmty
epmty
Top