ताजमहल को शिव मंदिर मानकर की परिक्रमा- किया सांकेतिक जलाभिषेक

ताजमहल को शिव मंदिर मानकर की परिक्रमा- किया सांकेतिक जलाभिषेक

आगरा। प्रेम की निशानी बताये जाने वाले ताजमहल को लेकर एक बार फिर से विवाद खड़ा हो गया है। श्रावण मास के तीसरे सोमवार को अखिल भारत हिंदू महासभा के कार्यकर्ताओं ने ताजमहल को शिव मंदिर मानकर उसकी बाहर से परिक्रमा की और सांकेतिक रूप से जलाभिषेक भी किया। पुलिस ने 10 पदाधिकारियों को हाउस अरेस्ट करने के अलावा 8 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया है।

सोमवार को श्रावण मास के तीसरे सोमवार को अखिल भारत हिंदू महासभा के कार्यकर्ताओं ने ताजमहल से 300 मीटर से भी कम दूरी पर खड़े होकर सांकेतिक जलाभिषेक किया है। इससे पूर्व महासभा के कार्यकर्ताओेें ने ताजमहल को तेजो महालय मानकर बाहर से परिक्रमा की। इस दौरान कार्यकर्ताओं की ओर से जमकर नारेबाजी करते हुए हर हर महादेव एवं जय श्रीराम के नारे भी लगाए गए।

अखिल भारत हिंदू महासभा के प्रवक्ता संजय जाट ने जलाभिषेक एवं परिक्रमा को लेकर कहा है कि ताजमहल भगवान शंकर का मंदिर तेजो महालय है। रविवार की रात से सवेरे तक पुलिस संगठन के हिंदूवादी कार्यकर्ताओं को ताजमहल में जलाभिषेक और परिक्रमा से रोकने को हमारी धरपकड़ करती रही।

12.00 बजे तक पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर दबिश देते हुए महासभा के कई कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया और कई पदाधिकारियों को उनके घरों पर नजरबंद किये रखा। इसी बात से क्षुब्ध होकर कार्यकर्ताओं ने यमुना किनारा रोड पर ताज कॉरिडोर की तरफ से ताजमहल का परिक्रमा के बाद जलाभिषेक किया है।

epmty
epmty
Top