कांग्रेस का भाजपा पर कटाक्ष- बेटियों की सुरक्षा है भगवान भरोसे

लखनऊ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस ने अपने ट्विट्र पर ट्वीट कर भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा है कि भाजपा राज में बेटियों की सुरक्षा भगवान भरोसे है।
कांग्रेस ने ट्वीट कर लिखा है कि अमरोहा में दुष्कर्म की शिकार नाबालिग पीड़िता की हत्या दुखद है। भाजपा राज में बेटियों की सुरक्षा भगवान भरोसे है, सरकार चाहे जितने दावे कर ले लेकिन बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। अंत में भाजपा-गद्दी-छोड़ो का हैजटेग लगाया हुआ है।

Next Story
epmty
epmty