यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले 411 लोगों का चालान

यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले 411 लोगों का चालान
  • whatsapp
  • Telegram

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में यातायात पुलिस ने नियमों की अनदेखी करने वाले 411 लोगों का गुरुवार को ई-चालान किया।

पुलिस प्रवक्ता ने आज शाम यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यातायात पुलिस ने विभिन्न चौराहो एवं तिराहो पर दो पहिया वाहन पर बिना हेलमेट,तीन सवारी, बिना नम्बर वाहन और ओवर स्पीड आदि के सम्बन्ध में चेकिंग की गई।

इस दौरान प्रवर्तन टीमों ने दो पहिया वाहन पर हेलमेट न/न लगाने वाले 124,तीन सवारी बैठाने पर 14 लोगों का नो-पार्किंग में किए गए चालान 172 जबकि गलत दिशा में चलने वाले 05 लोगों का चालान किया। चार पहिया वाहन पर सीट बेल्ट नहीं लगाने वाले 33 लोगों का चालान किया गया। इसके अलावा अन्य मामलो में 45 से अधिक लोगों के चालान किए गये।

प्रवक्ता ने बताया कि इस दौरान पुलिस ने जुर्माने के तौर पर दो लाख 85 हजार रुपये शमन शुल्क के रुप में वसूले गये।

वार्ता

Next Story
epmty
epmty
Top