BSP सियासी फायदे के लिए ब्राह्मण सम्मेलन कर रही है:नरेन्द्र गिरी

BSP सियासी फायदे के लिए ब्राह्मण सम्मेलन कर रही है:नरेन्द्र गिरी
  • whatsapp
  • Telegram

प्रयागराज। तिलक, तराजू और तलवार का नारा देने वाली पार्टी केवल सियासी लाभ के लिए उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण सम्मेलन कर रही है।

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेन्द्र गिरी ने बहुजन समाज पार्टी (बसपा) का नाम लिए बगैर कहा कि जूते मारने की बात करने वाली पार्टी को अब कैसे ब्राह्मण सम्मान की याद आ गयी। इसके पहले ब्राह्मणों की याद क्यों नहींं आयी। उन्होंने आरोप लगाया कि हिन्दुओं को जातियों में बांटने की यह साजिश है। तिलक, तराजू और तलवार का नारा देने वाली पार्टी केवल सियासी लाभ के लिए प्रदेश में ब्राह्मण सम्मेलन के बहाने उनको साधने की कोशिश कर रही है।

उन्होंने कहा कि जाति के नाम पर सम्मेलन करना पूर्णतया गलत है। इससे हिंदू समाज अलग-अलग वर्गो में बंटेगा। ब्राह्मण समाज के लोग बुद्धजीवी कहलाते हैं और उन्हें अपने लाभ एवं हानि का पता रहता है। बसपा और सपा उन्हें गुमराह नहीं कर सकती। उन्होंने सियासी पार्टियों को विकास के मुद्दे पर चुनाव लड़ने का सुझाव दिया।

महंत ने कहा कि जातीय आधार पर राजनीतिक सम्मेलनों के बारे में चुनाव आयोग को संज्ञान लेना चाहिए। इस प्रकार के सम्मेलनों पर रोक लगाई जानी चाहिए। साधु-संत और राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ(आरएसएस) हिन्दु समाज को एकजुट करने में लगे हुए है जबकि सियायी पार्टियां उन्हें जातियों में बांटकर अपना फायदा लताश रही है। उन्होंने कहा कि इस तरह के सम्मेलनों से हिंदू समाज का नुकसान ही होगा।


वार्ता

  • whatsapp
  • Telegram
Next Story
epmty
epmty
Top