BJP के क्षेत्रीय अध्यक्ष चले गये संसार को छोड़कर-यहां होगा अंतिम संस्कार

लखनऊ। उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष का निधन हो जाने से पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ समर्थकों में बुरी तरह से शोक फैल गया। दिवंगत हुए क्षेत्रीय अध्यक्ष जीवनभर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ एवं भारतीय जनता पार्टी के लिए अलग-अलग दायित्व निभाते रहे।
शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी के अवध क्षेत्र अध्यक्ष शेष नारायण मिश्रा इस दुनिया को छोड़कर चले गए है। दिवंगत हुए क्षेत्रीय अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी के अलावा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के लिए जीवन भर मिले अलग-अलग दायित्व को ईमानदारी के साथ निभाते रहे हैं। हालांकि वह बात अलग है कि दिवंगत हुए बीजेपी के क्षेत्रीय अध्यक्ष को इस सेवा के बदले कभी संवैधानिक पद नहीं मिला।
भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष शेष नारायण मिश्र के निधन से समर्थकों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई है। योगी आदित्यनाथ सरकार में जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने क्षेत्रीय अध्यक्ष के निधन को पार्टी के लिए एक अपूर्ण क्षति करार दिया है।
संजय गांधी पीजीआई में हुए बीजेपी के क्षेत्रीय अध्यक्ष शेष नारायण मिश्र के निधन के बाद उनके पार्थिव शरीर को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मुख्यालय पर लाया गया है। पार्टी के पदाधिकारियों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है।