भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह पहुंची रामलला दरबार,मत्था टेक लिया आशीर्वाद

भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह पहुंची रामलला दरबार,मत्था टेक लिया आशीर्वाद

अयोध्या लोकप्रिय भोजपुरी अभिनेत्री और गायिका अक्षरा सिंह आज अयोध्या पहुंची वहां पहुंचकर उन्होंने मंदिर में दर्शन-पूजन किए। भोजपुरी फिल्म अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने रामलला, हनुमानगढ़ी व कनक भवन में दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके बाद अक्षरा ने भगवताचार्य स्मारक सदन पहुंचकर पौधरोपण किया।





भोजपुरी फिल्मों में अलग पहचान बनाने वाली अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने रामलला के दर्शन करने के बाद उत्साहित होकर कहा कि पहली बार अयोध्या आकर अच्छा लगा। अक्षरा ने कहा कि हर वर्ष अयोध्या आने का प्रयत्न करूंगी। फ़िल्मी सितारों की अयोध्या में बढ़ रही रुचि को लेकर अक्षरा ने कहा कि उत्तर प्रदेश और बिहार कलाकारों की खान है। आये दिन यहां एक कलाकार पैदा होता है। उन्होंने कहा कि अयोध्या के कलाकारों के साथ-साथ यहां के लोगों को भी रोजगार के अवसर मिलेंगे। अक्षरा सिंह ने कहा कि यूपी में फिल्म-सिटी बनने से जो लोग मुंबई जाकर वहां दर-दर भटकते हैं, वह अपने प्रदेश में रहकर अपनी अलग पहचान बनायेंगे और अपने लिए रोजगार ख़ोज पाएंगे।

मुंबई में संदिग्ध परिस्थितियों में हुई अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत मामले पर अक्षरा सिंह ने न्याय की मांग करते हुए कहा कि वे हमारे बिहार के ही थे और मैं भी बिहारी लड़की हूं। इसलिये मैं चाहती हूं कि इसकी जल्द से जल्द जांच हो और त्वरीत न्याय मिले। इसपर महाराष्ट्र में मचे सियासी घमासान पर बोलते हुए अक्षरा ने कहा कि हर घर में औलादे हैं और औलाद के जाने का कष्ट केवल मां बाप को ही पता होता है।

epmty
epmty
Top