खौफः एक के बाद एक कर दिये चार फायर

खौफः एक के बाद एक कर दिये चार फायर

बुलंदशहर। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवक खुलेआम फायर कर रहा है। युवक ने एक नहीं, वरन एक के बाद एक चार फायर कर दिये। फायर करने वाला व्यक्ति बेखौफ होकर बंदूक से पीतल दाग रहा है।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रही है, जिसमें एक व्यक्ति ने अपने हाथों में बंदूक ले रखी है। उक्त बंदूक से वह हवा में एक फायर करता है। फिर भी उसका मन नहीं भरता, तो वह दूसरा फायर करता है। इसी तरह से एक के बाद वह एक चार फायर करता है। बताया जाता है कि उक्त वीडियो बुलंदशहर के खुर्जा क्षेत्र का है।

खुर्जा में स्थित किसी भट्टे पर उक्त व्यक्ति हर्ष फायरिंग कर रहा है। जिस तरह से फायरिंग की जा रही है, उससे किसी को गोली भी लग सकती है। बहरहाल, यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस मामले को बुलंदशहर पुलिस ने गंभीरता से लिया है। पुलिस के आला अधिकारियों ने इस संबंध में पुलिस को कार्रवाई करने के आदेश दिये हैं। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। खोजी न्यूज ने जब इस संबंध में खुर्जा SHO से बात की तो उन्होंने यह बताया कि मामला शिकारपुर थाने का है। शिकारपुर एसएचओ ने बताया कि मामले की तस्दीक की जा रही है। उन्होंने बताया कि यह वीडियो काफी पुराना है।




epmty
epmty
Top