तिराहा पर होगी महाराणा प्रताप की विशाल कांस्य प्रतिमा स्थापित

तिराहा पर होगी महाराणा प्रताप की विशाल कांस्य प्रतिमा स्थापित

लखनऊ। जनपद फिरोजाबाद के जलेसर रोड स्थित ककरऊ कोठी के पास महाराणा प्रताप की विशाल कांस्य प्रतिमा स्थापित की जायेगी। इस प्रतिमा का निर्माण राज्य ललितकला अकादमी द्वारा कराया जायेगा। प्रतिमा की स्थापना की जिम्मेदारी संस्कृति विभाग को दी गयी है। इस प्रतिमा पर 20 लाख रूपये की धनराशि व्यय की जायेगी। इसके अतिरिक्त मूर्ति के आसपास के सौन्दर्यीकरण कार्य हेतु अलग से धनराशि उपलब्ध करायी जायेगी।

यह जानकारी पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने आज यहां दी। उन्होंने बताया कि प्रतिमा की स्थापना एवं सौन्दर्यीकरण कार्य की अनुमति शासन द्वारा दी जा चुकी है। उन्होंने बताया कि इसी जनपद के सिरसागंज के नगलाराधे तिराहा पर भी महाराणा प्रताप की विशाल कांस्य प्रतिमा संस्कृति विभाग द्वारा स्थापित किये जाने का निर्णय लिया गया है। इस कार्य के लिए 20 लाख रूपये की धनराशि स्वीकृत की गयी है। सौन्दर्यीकरण एवं अन्य कार्यों हेतु अतिरिक्त धनराशि उपलब्ध कराई जायेगी। इस कार्य की भी स्वीकृति शासन द्वारा दी जा चुकी है।

Next Story
epmty
epmty
Top