20 वर्षीय युवक ने मकान पर फहराया पाकिस्तानी झंडा-किया अरेस्ट

20 वर्षीय युवक ने मकान पर फहराया पाकिस्तानी झंडा-किया अरेस्ट

वाराणसी। अपने मकान पर पाकिस्तान का झंडा फहराते हुए हड़कंप मचाने वाले 20 वर्षीय युवक को पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को आरोपी के पास से मकान पर फहराया गया पाकिस्तानी झंडा भी बरामद हो गया है। गिरफ्तार किया गया युवक कपड़ा सिलाई का काम करता है। पुलिस ने आरोपी को जेल रवाना कर दिया है।

वाराणसी के राजातालाब थाना क्षेत्र के भवानीपुर गांव में गांव के शेखू के 20 वर्षीय पुत्र ताज मोहम्मद ने शुक्रवार को अपने मकान की छत पर पाकिस्तान का झंडा लहरा दिया। गांव में आसपास के लोगों ने जब शेखू के मकान पर पाकिस्तानी झंडा लहराते हुए देखा तो उन्होंने उसकी इस करतूत का जमकर विरोध किया। आरोपी पक्ष के झंडा उतारने के इंकार से गांव में दो पक्षों के बीच तनाव की स्थिति बन गई। लेकिन ताज मोहम्मद अपने मकान पर लगे पाकिस्तान के झंडे को उतारने के लिए तैयार नहीं हुआ। गांव वालों ने ताज मोहम्मद की इस देश विरोधी हरकत की जानकारी राजातालाब पुलिस को दी। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया।

पुलिस के आला अधिकारी तुरंत ही फोर्स के साथ गांव में पहुंचे और ताज मोहम्मद के मकान पर लहरा रहे झंडे को उतरवाते हुए अपने कब्जे में ले लिया। इस दौरान आरोपी पुलिस के हाथ नहीं लग सका। लेकिन रात के समय पुलिस दबिश देते हुए पाक झंडा फहराने वाले ताज मोहम्मद को हिरासत में ले लिया है। राजातालाब थाना प्रभारी ने बताया है कि गिरफ्तार किए गए आरोपी के खिलाफ देश विरोधी गतिविधियों के तहत मुकदमा कायम किया गया है। युवक को झंडे समेत गिरफ्तार कर लिया गया है और संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेजा जा रहा है।

Next Story
epmty
epmty
Top