प्रियंका और अखिलेश ने रघुवंश को दी श्रद्धाजंलि

लखनऊ। ग्रामीण भारत की राजनीति के पुरोधा और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के कद्दावर नेता रघुवंश प्रसाद सिंह के निधन पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने दुख व्यक्त करते हुये भावभीनी श्रद्धाजंलि अर्पित की है।
सांस की बीमारी से ग्रस्त सिंह का रविवार को नई दिल्ली स्थित भारतीय आर्युविज्ञान संस्थान में निधन हो गया था।
सपा अध्यक्ष ने ट्वीट किया " पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद के आज दिल्ली के एम्स में हुए निधन से देश ने ग़रीबों के लिए बुलंद आवाज़ से तर्क रखने वाले एक ज़मीनी और समर्पित नेता को खो दिया है। भावभीनी श्रद्धांजलि!
प्रियंका गांधी वाड्रा ने ट्वीट किया " ग्रामीण इलाकों, खेत-खलिहानों और सामाजिक न्याय की मजबूत आवाज रघुवंश प्रसाद सिंह का निधन भारतीय राजनीति के लिए एक अपूर्णीय क्षति है। पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद को उनके योगदान के लिए हमेशा याद रखा जाएगा। भावपूर्ण श्रद्धांजलि।"
वार्ता