सहारनपुर में विश्वविद्यालय के कामकाज शुरू होने का मार्ग प्रशस्त

सहारनपुर में विश्वविद्यालय के कामकाज शुरू होने का मार्ग प्रशस्त

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की घोषणा के अनुपालन में विश्वविद्यालय के निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

जिलाधिकारी अखिलेश ने शनिवार को यहां बताया कि पुआंरका में यूनिवर्सिटी की स्थापना का निर्माण होना है। लोक निर्माण विभाग भवन का इसका निर्माण कराएगा। यूनिवर्सिटी का नक्शा तैयार कराया जा रहा है। प्रशासन ने यूनिवर्सिटी के निर्माण के लिए जमीन का 22वां बैनामा ले ली है। 251 बीघा जमीन यूनिवर्सिटी के लिए खरीदी गयी है। उन्होंने बताया कि यह जमीन सचिव उच्च शिक्षा उत्तर प्रदेश सरकार के नाम खरीदी हुई है।

यूनिवर्सिटी के प्रभारी रजिस्टार धीरेंद्र वर्मा ने बताया कि राज्य विश्वविद्यालय की जमीन के लिए सभी 22 बैनामे अब पूर्ण हो गए हैं। चार चरणों में इसका निर्माण होना है। पहले चरण में प्रशासनिक और शैक्षणिक भवन प्रशासनिक कार्यालय आदि शामिल हैं। जिलाधिकारी ने बताया कि इसी साल शैक्षणिक सत्र शुरू होने की प्रबल संभावना है। लोक सभा चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सहारनपुर में इस राज्य विश्वविद्यालय की स्थापना किए जाने का ऐलान किया था। जमीन की अनुपलब्धता के कारण एक साल से भी ज्यादा का समय बर्बाद हो चुका है।

epmty
epmty
Top