भाजपा विधायक ने किया ट्वीट कहा- चरम पर है बीजेपी के लिए समस्याओं का दौर

भाजपा विधायक ने किया ट्वीट कहा- चरम पर है बीजेपी के लिए समस्याओं का दौर

लखनऊ। प्रदेश में बदहाल कानून व्यवस्था से शहर की सड़कों की बदहाल स्थिति के अलावा कोरोना की बढ़ती संख्या को देखते हुए विपक्ष पार्टी भाजपा पर लगातार निशाना साधते ही रहते है। दुख देश में बढ़ती बदहाली चरम पर है। देश में नेता लोग दूसरे की सबसे अधिक आलोचना जिस मुद्दे पर करते हैं, वह है भ्रष्टाचार। लेकिन चुनाव जीतते ही अधिकांश लोग उसी काम में लग जाते हैं, जिसकी आलोचना कर वे चुनाव जीतते हैं।

ऐसे में गौरखपुर भाजपा विधायक राधा मोहन दास अग्रवाल ने रविवार को एक ट्वीट के जरिए अपनी व्यथा व्यक्त किया है। उन्होंने कहा है, कि भाजपा के लिए समस्याओं का दौर चरम पर है। प्रदेश में बदहाल कानून व्यवस्था को लेकर सरकार लगातार काम रही है। लेकिन विपक्ष पार्टीयों के राजनेता भी बार-बार अरंगा लगा रहे है। यह भाजपा विधायकों को खुद को विधायक होने पर शर्म आ रही है। प्रदेश में कानून व्यवस्था धवस्त है। विधायक होकर भी कुछ नही कर पा रहा हूं। इसे रोकने में शासन और प्रशासन फेल हो रहे है।

आगे उन्होने लिखा है, कि नहीं कोई तकलीफ नहीं है। अपने विधायक होने पर गुस्सा आता है । पूरी तरह ईमानदार राजनीति पर भ्रष्ट अधिकारियों का नियंत्रण बर्दाश्त नहीं कर सकता हूं। दो महीने से पुलिसिया शरण में फलभूल रहे हत्यारे को गिरफ्तार कराने के लिए इस हद तक जाना पड़े, इस पर शर्म आती है।

(हिफी न्यूज)

epmty
epmty
Top