भाजपा प्रत्याशी जय प्रकाश निषाद ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया

भाजपा प्रत्याशी जय प्रकाश निषाद ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया

लखनऊ। सपा के पूर्व राज्यसभा सदस्य बेनीप्रसाद वर्मा के निधन से खाली हुई सीट पर हो रहे उप चुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशी जय प्रकाश निषाद ने नामांकन दाखिल किया। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व भाजपा नेताओं की मौजूदगी में विधानसभा के टंडन हाल में नामांकन भरा। बता दें कि यह सीट सपा के सांसद बेनी प्रसाद वर्मा के निधन के बाद खाली हुई थी। इस मौके पर उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा, भाजपा के प्रदेश महामंत्री विजय बहादुर पाठक, गोविंद शुक्ला, उपाध्यक्ष जेपीएस राठौर सहित अन्य पदाधिकारी और प्रदेश सरकार के मंत्री मौजूद थे।



epmty
epmty
Top