यति नरसिंहानंद का जंतर मंतर पर मौलाना मदनी के साथ होली खेलने का ऐलान

यति नरसिंहानंद का जंतर मंतर पर मौलाना मदनी के साथ होली खेलने का ऐलान

गाजियाबाद। शिव शक्ति धाम डासना के पीठाधीश्वर यति नरसिंहानंद गिरि ने जंतर मंतर पर मौलाना असद मदनी के साथ होली खेलने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा है कि हम मुसलमानों के धरना स्थल जंतर मंतर पर मौलाना मदनी के साथ होली खेलेंगे।

गाजियाबाद के शिव शक्ति धाम डासना के पीठाधीश्वर यति नरसिंहानंद गिरि ने एक वीडियो जारी करते हुए जमीयत उलेमा ए हिंद के मौलाना असद मदनी और उनके समर्थकों को चुनौती देते हुए कहा है कि इस बार हमारी होली जंतर मंतर पर ही मनाई जाएगी। मुसलमान जंतर मंतर पर एक दिन के धरने पर बैठे या 1000 साल। हम भी उनके साथ जंतर मंतर पर ही बैठेंगे।

यति नरसिंहानंद गिरि का कहना है कि मुसलमानों के बाप दादा अपना हिस्सा लेकर पाकिस्तान जा चुके हैं। हिंदुओं के पूर्वजों ने अपने हिस्से की जमीन पर यहां अपनी अज्ञानता और जनित सद्भावना की वजह से मुसलमानों को यहां पर रख लिया था।

उन्होंने कहा है कि लेकिन अब भयानक तरीके से अपनी आबादी बढ़ा चुके मुसलमान बचे हुए भारत पर भी अपना कब्जा करना चाहते हैं। उन्होंने पूरे मुस्लिम समाज से सवाल किया है कि देश का बंटवारा करने वालों की औलाद अब किस मुंह से इस देश पर अपना अधिकार जमाती है और हिंदुओं के हिस्से को खाना चाहती है।

उन्होंने कहा है कि हिंदुओं के पवित्र त्यौहार होली से एक दिन पहले मौलाना असद मदनी और उनके साथियों ने जंतर मंतर को शाहीन बाग बनाने की कोशिश करते हुए अपने इरादे जग जाहिर कर दिए हैं।

उन्होंने कहा है कि शाहीन बाग में जिस तरह पहले की सरकार को डरा दिया गया था, वह प्रयोग अब मौलाना मदनी दोबारा से करना चाहते हैं। परंतु अब यह संभव नहीं है।उन्होंने कहा है कि इस बार हमारी होली जंतर मंतर पर ही मनाई जाएगी। उन्होंने देश के सभी हिंदू संगठनों से 13 मार्च को दिल्ली के जंतर मंतर पर आने का आह्वान किया है।

Next Story
epmty
epmty
Top