यादव ने शर्मा के साथ भाजपा कार्यालय में ध्वजारोहण किया

यादव ने शर्मा के साथ भाजपा कार्यालय में ध्वजारोहण किया

भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा के साथ 78वे स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आज यहां भाजपा कार्यालय में ध्वजारोहण किया।

इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा, भोपाल सांसद आलोक शर्मा, विधायक भगवानदास सबनानी, जिलाध्यक्ष सुमित पचौरी एवं अन्य गणमान्य साथी उपस्थित रहे।

इससे पहले डॉ यादव सुबह मुख्यमंत्री निवास में ध्वजारोहण कर माँ भारती को नमन् किया। उन्होंने सभी प्रदेश एवं देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी।

epmty
epmty
Top