अजब-गजबः पैदा हुआ बच्चा- आधा मानव-आधी मछली

अजब-गजबः पैदा हुआ बच्चा- आधा मानव-आधी मछली

हैदराबाद। एक ऐसा बच्चा पैदा हुआ, जिसे देखकर सभी हैरत पड़ गये। जिसने भी इस दुर्लभ नजारे को देखा, वह आश्चर्यचकित हो गया। सबसे दुखद बात तो यह रही कि उक्त बच्चा जन्म लेने के कुछ घंटों बाद ही मर गया।

जानकारी के अनुसार हैदराबाद स्थित पेटलाबुर्ज हाॅस्पिटल में उक्त बच्चे ने जन्म लिया। यह बच्चा जलपरी जैसा था। उक्त बच्चा आधा इंसान और आधी मछली के रूप में था। जन्म के कुछ घंटों बाद ही नवजात की मृत्यु हो गई। इस तरह की घटना मरमेड सिंड्रोम बीमारी के कारण होती है। हालांकि ऐसे केस 10 लाख में से किसी एक के साथ ही होते हैं। इस बीमारी के कारण बच्चे का ऊपरी हिस्सा तो इंसानों की तरह ही रहता है, लेकिन निचला हिस्सा पूरी तरह से विकसित नहीं हो पाता है। उक्त बच्चा एक सप्ताह पूर्व पैदा हुआ और कुछ घंटे बाद ही चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। इस बीमारी का पता अल्ट्रासाउंड में भी नहीं चलता है। यह बीमारी क्यों होती है, इसके ठोस कारणों का भी अभी तक पता नहीं चल पाया है।











Next Story
epmty
epmty
Top