मृतक डॉक्टर को न्याय दिलाने सड़क पर उतरी महिलाओं ने उड़ाई ममता की...

मृतक डॉक्टर को न्याय दिलाने सड़क पर उतरी महिलाओं ने उड़ाई ममता की...

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता एवं राज्य के अन्य हिस्सों में सैकड़ों की संख्या में सड़क पर उतरी महिलाओं ने आर जी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल की ट्रेनी डॉक्टर के साथ हुए कथित दुष्कर्म एवं हत्या की मामले में न्याय मांगते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की नींद उड़ा दी है।

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता एवं राज्य के अन्य हिस्सों में रविवार की देर रात महिलाएं बड़ी संख्या में सड़क पर उतरी और रिक्लेम द नाइट अभियान दोबारा से शुरू करते हुए राजधानी कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में ट्रेनी महिला डॉक्टर के साथ हुए कथित दुष्कर्म और उसकी हत्या के मामले में न्याय की आवाज उठाई।

गौरतलाप तथ्य यह है कि महिलाओं के इस अभियान के दौरान रुक रुक कर बारिश होती रही लेकिन महिलाओं का जोश और गुस्सा कम नहीं हुआ और वह लगातार सड़क पर उतरकर हमें न्याय चाहिए के नारे लगाती रही।

बड़े पैमाने पर हो रहे विरोध प्रदर्शन से अब पश्चिम बंगाल की सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस पर अपराध के प्रबंधन को लेकर दबाव बढ़ गया है। उधर पीड़िता के माता-पिता ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर आरोप लगाते हुए कहा है कि वह जनता के आक्रोश को दबाने की कोशिश कर रही है।

epmty
epmty
Top