महिलाओं ने बढाई BJP की टेंशन- गवर्नर के आगे लगाये MLA मुर्दाबाद के नारे

महिलाओं ने बढाई BJP की टेंशन- गवर्नर के आगे लगाये MLA मुर्दाबाद के नारे

अंबाला। गांधी जयंती के उपलक्ष में आयोजित किए गए जिला स्तरीय स्वच्छता अभियान में शामिल होने के लिए पहुंचे राज्यपाल के सामने ही महिलाओं ने विधायक के खिलाफ नारे लगा दिए। राज्यपाल ने इस दौरान बाल्मीकि नगर में खुद सड़क पर झाड़ू लगाते हुए आम जनमानस को स्वच्छता का संदेश दिया।

रविवार को हरियाणा के राज्यपाल अंबाला के बाल्मीकि नगर के नजदीक नाहन हाउस अंबाला सिटी में जिला स्तरीय स्वच्छता अभियान कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचे। इस दौरान पहले से इकट्ठा हुई महिलाओं ने साफ सफाई करने पहुंचे राज्यपाल से मुलाकात करते हुए राज्य की भाजपा सरकार पर वाल्मीकि समाज के लोगों का शोषण करने का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा की सरकार में सफाई कर्मचारियों का शोषण किया जा रहा है।

महिलाओं ने राज्यपाल को भगवान वाल्मीकि मंदिर चलने को कहा और कि वह खुद इस बात को चलकर देख ले कि सफाई कर्मचारी कैसा जीवन व्यतीत कर रहे हैं। इस दौरान महिलाओं ने भाजपा विधायक असीम गोयल के ऊपर इलाके पर ध्यान नहीं देने का आरोप लगाते हुए एमएलए के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। हालाकि राज्यपाल ने महिलाओं को चंडीगढ़ राज्यपाल भवन में आकर मुलाकात करने की बात कही। महिलाओं के इस हंगामे से पुलिस काफी बेचैन रही।



epmty
epmty
Top