पीछे बैठाई महिला- एक हाथ से किया हस्तमैथुन- दूसरे से चलाई बाइक

पीछे बैठाई महिला- एक हाथ से किया हस्तमैथुन- दूसरे से चलाई बाइक

बंगलुरु। मणिपुर में दो महिलाओं को नग्न करने के पास उनकी परेड कराने के मामले के विरोध में आयोजित प्रदर्शन में शामिल होकर लौट रही महिला रास्ते में खुद यौन उत्पीडन का शिकार हो गई। मोबाइल एप के माध्यम से बुलाई गई रैपीडो बाइक के चालक ने पीछे महिला को बैठाया और एक हाथ से बाइक दौड़ाते हुए सुनसान इलाके में दूसरे हाथ से हस्तमैथुन करने लगा।

दरअसल शनिवार को बंगलुरु में मणिपुर की दो महिलाओं को निर्वस्त्र करने के बाद उनकी सड़क पर परेड कराए जाने के खिलाफ एक विरोध प्रदर्शन का आयोजन किया गया था, जिसमें सोशल एक्टिवेटर अथिरा नाम की महिला भी शामिल होने के लिए पहुंची थी। विरोध प्रदर्शन की समाप्ति के बाद महिला ने मोबाइल ऐप के माध्यम से अपने इलेक्ट्रॉनिक सिटी स्थित आवास के लिए रैपीडो बाइक बुक की। चालक टाउन हॉल पर अपनी रैपीडो बाइक लेकर पहुंचा और महिला को पीछे बैठाकर उसके घर की तरफ चल दिया।


महिला को ले जा रही बाइक जब सुदूर इलाके में पहुंची तो दूर तक भी आस पास कोई अन्य वाहन दिखाई नहीं दिया। इसी दौरान रैपीडो बाइक दौड़ा रहा ड्राइवर जब एक हाथ से गाड़ी चलाने लगा तो महिला को दुर्घटना का डर सताया। उसने आगे की तरफ झांककर देखा तो रैपीडो चला रहा युवक दूसरे हाथ से सरेराह हस्तमैथुन कर रहा था। इस नजारे को देखते ही पीछे बैठी महिला की सिट्टी पिट्टी गुम हो गई और वह अपनी अस्मत जाने के डर से पूरी घटना के दौरान चुपचाप बैठी रही।

अब महिला का दावा है कि घर पर ड्रॉप करने के बाद रैपीडो चालक ने उसे व्हाट्सएप पर लगातार कॉल एवं मैसेज किए। यह सब रोकने के लिए महिला को अंत में रैपीडो चालक का नंबर ही ब्लॉक करना पड़ा। महिला ने मैसेज का स्क्रीनशॉट लेकर अपनी आपबीती ट्विटर पर पोस्ट की है। महिला की टि्वटर पोस्ट के बाद पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। जानकारी मिल रही है कि भागदौड़ कर रही पुलिस ने रैपीडो ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है।

epmty
epmty
Top