पड़ेगी मार- 1 अप्रैल से फिर महंगा होगा हाईवे का सफर- 10 फ़ीसदी बढ़ेगा

पड़ेगी मार- 1 अप्रैल से फिर महंगा होगा हाईवे का सफर- 10 फ़ीसदी बढ़ेगा

बुलंदशहर। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की ओर से वाहन स्वामियों पर एक बार फिर से महंगाई का बोझ डालने की तैयारियां पूरी कर ली गई है। राष्ट्रीय हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया की ओर से टोल टैक्स में तकरीबन 10 फ़ीसदी की बढ़ोतरी की जा रही है। बढ़ी हुई दरें 31 मार्च की रात 12:00 बजे से लागू कर दी जाएगी।

राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने बुलंदशहर से होकर गुजर रहे राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 91 पर दिल्ली- बुलंदशहर- अलीगढ़ के बीच दो स्थानों पर सिकंदराबाद क्षेत्र के लुहारली और गभाना मैं स्थापित किए गए टोल प्लाजा के माध्यम से अब लोगों पर महंगाई का बोझ डालने का मुकम्मल इंतजाम कर लिया है।

लोहारली टोल प्लाजा से 50,000 और गभाना टोल प्लाजा से 30,000 से अधिक वाहन गुजरते हैं। टोल प्लाजा के अफसरों ने अब टोल की दरों में 10 वीं सदी बढ़ोतरी किए जाने की तैयारियां शुरू की है। यह बढ़ी हुई दरें आगामी 31 मार्च की रात 12:00 बजे से लागू कर दी जाएंगी। टोल प्लाजा पर 28 मार्च तक बढ़ी हुई दरों की लिस्ट चस्पा कर दी जाएगी।

Next Story
epmty
epmty
Top