भाजपा विधायक के घर में घुसा पानी- श्री राम अस्पताल में जलभराव

भाजपा विधायक के घर में घुसा पानी- श्री राम अस्पताल में जलभराव

मथुरा। मानसून की बारिश ने जहां लोगों को चिलचिलाती गर्मी से भारी राहत दिलाई है, वहीं स्थानीय प्रशासन की साफ सफाई की पोल खोलकर रख दी है। मथुरा में भाजपा विधायक के घर के भीतर बारिश के पानी ने अपना डेरा जमा लिया है। उधर अयोध्या के श्री राम हॉस्पिटल में भी जल भराव हो गया है।

शनिवार को उत्तर प्रदेश के कई जनपदों में झमाझम बारिश ने पब्लिक को चिल्लाती गर्मी से पीछा छुड़ाने का मौका उपलब्ध कराया है। बुंदेलखंड के रास्ते एंट्री करने वाला मानसून दक्षिण पश्चिम से आगे बढ़ा है।

बंगाल की खाड़ी वाली मानसून की शाखा भी अब पूर्वी उत्तर प्रदेश के महाराजगंज समेत तराई के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ गई है। जिसके चलते अयोध्या में हुई झमाझम बारिश से श्री राम अस्पताल में बारिश का पानी भर गया है, इससे मरीजों को परेशानी उठानी पड़ी है। अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भी पानी घुस गया।

मथुरा में शुक्रवार की देर रात हुई जबरदस्त बरसात से कई इलाकों में जल भराव हो गया है, कृष्ण नगरी मथुरा के पाॅश इलाके कृष्णा नगर में रहने वाले भारतीय जनता पार्टी के विधायक पूरन सिंह के घर के भीतर पानी भर गया है।

epmty
epmty
Top