जंगल जा रही महिलाओं पर ततैया का हमला- कराई अस्पताल में भर्ती

जंगल जा रही महिलाओं पर ततैया का हमला- कराई अस्पताल में भर्ती

टनकपुर। खेती-बाड़ी और खाना पकाने के लिए लकड़ी आदि लेने के लिए जंगल में जा रही महिलाओं पर ततैयों के झुंड ने हमला बोल दिया। ततैयों के काटने से महिलाओं में भगदड़ मच गई। अपनी जान बचाने के लिए इधर उधर भाग रही महिलाएं ततैया के काटने से घायल हो गई है। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बृहस्पतिवार को चंपावत के टनकपुर में जंगल जा रही महिलाओं पर ततैयों की फौज ने हमला बोल दिया। ततैयों के हमले से बचने के लिए महिलाओं ने इधर-उधर भागने की कोशिश की। लेकिन ततैयों के झुंड़ ने महिलाओं का पीछा नहीं छोड़ा और जगह-जगह बुरी तरह से काट लिया।

महिलाओं के चीखने चिल्लाने की आवाज को सुनकर आसपास के लोग हाथ में मशाल लेकर मौके पर पहुंचे। जहां आधा दर्जन महिलाएं ततैया के काटने से घायल हुई पड़ी मिली। ग्रामीणों द्वारा सभी महिलाओं को तुरंत उठाकर उप जिला चिकित्सालय में ले जाकर इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। अस्पताल में भर्ती कराई गई कई महिलाओं की हालत फिलहाल गंभीर होना बताई जा रही है।

epmty
epmty
Top