824 सीटों पर होगा मतदान, ऑनलाइन निकाला जा सकेगा मतदान पत्र

824 सीटों पर होगा मतदान, ऑनलाइन निकाला जा सकेगा मतदान पत्र

नई दिल्ली। एक केन्द्र शासित राज्य समेत पांच राज्यों में चुनाव का कार्यक्रम निर्धारित कर दिया गया है। इस बार चुनाव में कई नए नियम बनाये गये हैं। इस बार सबसे बड़ी सुविधा यह है कि ऑनलाइन वोटर कार्ड भी निकाला जा सकेगा। सीआरपीएफ के जवानों की निगरानी में मतदान होगा।

मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोरा ने एक केन्द्र शासित प्रदेश समेत पांच राज्यों में चुनाव की तिथियों का ऐलान कर दिया है। सीईसी सुनील अरोरा ने बताया कि कुल 824 सीटों पर चुनाव होगा। उन्होंने बताया कि मतदान केन्द्रों की संख्या बढ़ाई गई है। 2.7 लाख मतदान केन्द्रों पर नागरिक अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। सीईसी ने बताया कि सभी चुनाव अधिकारियों का टीकाकरण कराया जायेगा। आयोग के अधिकारियों को वैक्सीन लगवाई जायेगी। उन्होंने कहा कि मतदान केन्द्रों पर सेनेटाईजर व मास्क की व्यवस्था की जायेगी। इसके साथ कोविड-19 के सभी नियमों का पालन सख्ताई से कराया जायेगा। उन्होंने कहा कि इस बार मतदान करने के लिए नागरिकों को एक घंटा अधिक समय दिया गया है। एक घंटे का अधिक समय मिलने से नागरिकों को काफी सुविधा होगा।

उन्होंने बताया कि चुनाव से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए चुनाव आयोग द्वारा टोल फ्री नम्बर 1950 जारी किया गया है। इस नम्बर पर काॅल करके चुनाव संबंधी जानकारियां प्राप्त की जा सकती हैं। उन्होंने बताया कि इस बार नामांकन की ऑनलाइन सुविधा भी प्रत्याशियों को प्रदान की गई हैं। उन्होंने बताया कि किसी भी तरह की गड़बड़ी न हो, इसके लिए सीआरपीएफ की तैनाती की जायेगी। सीआरपीएफ की निगरानी में चुनाव सम्पन्न होंगे। उन्होंने बताया कि इस बार ऑनलाइन वोटर कार्ड भी निकाला जा सकेगा। सीईसी ने बताया कि दीपक मिश्रा को केरल का पुलिस पर्यवेक्षक बनाया गया है। विवेक दूबे और एमके दास को पश्चिम बंगाल का पुलिस पर्यवेक्षक बनाया गया है। धर्मेन्द्र कुमार तमिलनाडु व दीपक मिश्रा केरल के पर्यवेक्षक होंगे। अशोक कुमार को असम का पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। उन्होंने बताया कि निष्पक्षता बरकरार रहे, इसके लिए सभी बूथों की वीडियोग्राफी कराई जायेगी। उन्होंने बताया कि सभी पोलिंग स्टेशन ग्राउंड फ्लोर पर बनाये जायेंगे। उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया के लिए भी गाईडलाइन जारी की गई है।

उन्होंने बताया कि कोविड को देखते हुए ऑनलाइन नामांकन करने की सुविधा भी प्रत्याशियों को दी गई है। सिक्योरिटी मनी भी ऑनलाइन जमा की जा सकेगी। सीसीटीवी की निगरानी में चुनाव होगा। उन्होंने बताया कि राज्य व केन्द्रीय बल मिलकर कार्य करेंगे।

Next Story
epmty
epmty
Top