संविधान की प्रति के अपमान के बाद बंद के दौरान परभणी में भड़की हिंसा

परभणी। महाराष्ट्र के परभणी शहर में एक उपद्रवी द्वारा संविधान की प्रति को तोड़ दिया गया था। जिसके बाद शहर में बंद के दौरान हिंसा भड़क उठी है। प्रदर्शनकारियों के जगह-जगह पर पत्थर फेंकने पर पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए आंसू गैस के गोले दाग दिए हैं।
गौरतलब है कि महाराष्ट्र के परभणी में शाम करीब 5:30 एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा संविधान की प्रति को तोड़ दिया गया था। शहर में कलेक्टर कार्यालय के सामने बाबा साहेब अंबेडकर की मूर्ति हैं। इस प्रतिमा के सामने ही संविधान और संविधान की प्रति रखी हुई थी। जिसको एक उपद्रवी द्वारा तोड़ दिया गया। इस घटना से अंबेडकर के अनुयायी में गुस्सा भड़क उठा। जिसके बाद परभणी में देर रात तक आंदोलन शुरू हो गया। शहर में तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए आज परभणी में बंद का ऐलान किया गया था। लेकिन शहर में हिंसा ने आक्रामक रूप धारण कर लिया। जिसके बाद प्रदर्शनकारियों ने जगह-जगह पर पत्थर फेंकने शुरू कर दिए। दुकान और गाड़िया भी जलाना शुरू कर दिया। सड़क रोको और रेल रोको प्रदर्शन किया। तमाम अंबेडकरी सड़क पर उतर आए और सड़क रोककर इस हरकत का विरोध कर रहे हैं। जिसके बाद पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़ दिए हैं। परभणी जिले में आज सुबह से ही लॉकडाउन सख्त है।