औरंगजेब विवाद के चलते भड़की हिंसा तो आगजनी के साथ हुआ पथराव भी

औरंगजेब विवाद के चलते भड़की हिंसा तो आगजनी के साथ हुआ पथराव भी

नई दिल्ली। नागपुर में औरंगजेब की कब्र हटाने के विवाद का मामला इतना बढ़ा कि शाम होते-होते नागपुर में हिंसा भड़क गई। इस हिंसा में आगजनी और पथराव की घटनाएं भी हुई है।

गौरतलब है कि महाराष्ट्र में औरंगजेब की कब्र को लेकर विवाद चल रहा है। कुछ हिंदू संगठन ने ऐलान किया है कि वह औरंगजेब की कब्र हटाने तक अपना अपनी लड़ाई जारी रखेंगे। बताया जाता है कि महाराष्ट्र के नागपुर में कल हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने औरंगजेब के पुतले पर चादर ढककर उसे आग लगा दी थी। बताया जाता है कि इस घटना के बाद दूसरे समुदाय के लोगों में यह अफवाह फैल गई कि जिस चादर को औरंगजेब के पुतले पर डालकर जलाया गया है, उसका धार्मिक मतलब था।

बताया जाता है कि इसी अफवाह के बीच भीड़ इकट्ठी हो गई जिस पर पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो भीड़ बेकाबू हो गई और पथराव तथा आगजनी की घटनाएं होने लगी। बताया जाता है कि इस दौरान पुलिस ने भीड़ को काबू करने के लिए आंसू गैस के गोले भी छोड़े हैं। इस घटना में जहां दो दर्जन के लगभग पुलिस कर्मियों को चोट आई है वहीं पुलिस ने कई दर्जन लोगों को अपनी हिरासत में ले लिया है।

हिंसा की यह घटना पहले नागपुर के महल इलाके में हुई बाद में हंस पुरी में भी हिंसा की खबर सामने आई है। पुलिस प्रशासन ने एहतियात के तौर पर कई इलाकों में कर्फ्यू लगा दिया है।

Next Story
epmty
epmty
Top