जल निगम के 5 अफसरों के ठिकानों पर विजिलेंस का छापा- विभाग में हड़कंप

जल निगम के 5 अफसरों के ठिकानों पर विजिलेंस का छापा- विभाग में हड़कंप

लखनऊ। उत्तर प्रदेश जल निगम की इकाई सी एंड डी एस के अफसरों के ठिकानों पर की गई छापामार कार्यवाही से विभाग में चारों तरफ हड़कंप मचा हुआ है। आय से अधिक संपत्ति के मामले को लेकर विजिलेंस द्वारा यह छापामार कार्यवाही की गई है।

मंगलवार को विजिलेंस की टीम द्वारा उत्तर प्रदेश जल निगम की इकाई सी एंड डी एस के अफसरो के ठिकानों पर छापामार कार्यवाही की गई है। पांच अधिकारियों के ठिकानों पर पूरे लाव लश्कर के साथ पहुंची विजिलेंस की टीम की छापामार कार्यवाही की जानकारी मिलते ही विभाग में हड़कंप मच गया है।

विजिलेंस टीम की सहायक अभियंता एवं प्रोजेक्ट मैनेजर राघवेंद्र कुमार गुप्ता, अधीक्षण अभियंता सत्यवीर सिंह चौहान, अधीक्षण अभियंता अजय रस्तोगी, परियोजना प्रबंधक एवं सहायक अभियंता कमल कुमार खरबंदा और सहायक अभियंता एवं प्रोजेक्ट मैनेजर कृष्ण कुमार पटेल के ठिकानों पर छापामार कार्रवाई करने के लिए पहुंचे अफसर दस्तावेजों के अलावा उनके ठिकानों पर रखी अलमारियों को खंगाल रहे हैं।

आय अधिक संपत्ति के मामले में हो रही इस छापामार कार्यवाही को लेकर अभी तक 11 मामले दर्ज हो चुके हैं। अब विजिलेंस की टीम जल निगम के अधिकारियों के घर और ठिकानों पर छापा मार कार्यवाही करने के लिए पहुंची है। विजिलेंस टीम की यह छापामार कार्यवाही राजधानी के इंदिरा नगर, गोमती नगर और विकास नगर इलाके में चल रही है।

epmty
epmty
Top