नूंह में VHP की ब्रजमंडल शोभा यात्रा शुरू- नल्हड़ मंदिर में जलाभिषेक

नूंह में VHP की ब्रजमंडल शोभा यात्रा शुरू- नल्हड़ मंदिर में जलाभिषेक

नूंह। सर्वजातीय हिंदू महापंचायत के ऐलान के मुताबिक सोमवार को नूंह में ब्रजमंडल शोभा यात्रा आरंभ हो गई है। शोभा यात्रा में शामिल होने के लिए बाहर से आए 50 यात्री नल्हड़ मंदिर में पहुंचकर जलाभिषेक करेंगे। सभी यात्रियों को पहले पुलिस लाइन में एकत्रित किया गया। जहां से वह महामंडलेश्वर स्वामी धर्मदेव की अगुवाई में नल्हड़ मंदिर के लिए रवाना हुए हैं। सोमवार को नूंह में हिंदू संगठनों की ब्रज मंडल शोभा यात्रा आरंभ हो गई है। पुलिस और प्रशासन की ओर से ब्रजमंडल शोभा यात्रा में बाहर से आए केवल 50 यात्रियों को शामिल होकर जलाभिषेक करने की मंजूरी दी गई है।


शोभा यात्रा में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं को पहले पुलिस लाइन में इकट्ठा किया गया, जहां से महामंडलेश्वर स्वामी धर्मदेव की अगुवाई में इन सभी को नल्हड़ मंदिर के लिए रवाना किया गया।पुलिस सभी यात्रियों को एक गाड़ी एवं दो मिनी बसों में बैठकर मंदिर के लिए लेकर गई है। महामंडलेश्वर स्वामी धर्मदेव ने मीडियाकर्मियों को दी गई जानकारी में बताया है कि ब्रजमंडल शोभा यात्रा में शामिल होने के लिए जिले के बाहर से आए 50 लोगों को अनुमति दी गई है।

स्वामी धर्मदेव ने कहा है कि वह नल्हड़, फिरोजपुर झिरका और सिंगार के मंदिर में जलाभिषेक के लिए जाएंगे। उन्होंने कहा है कि मेवात के लोग आपस में मिलजुल कर रहते हैं। सभी को अपने धार्मिक कार्यक्रम करने की इजाजत मिलनी चाहिए और ऐसे आयोजन समय-समय पर होते रहना भी जरूरी है।

epmty
epmty
Top