यमुना में उफान से यमुनोत्री धाम में फंसीं गाडियां- पुल की सुरक्षा....

यमुना में उफान से यमुनोत्री धाम में फंसीं गाडियां- पुल की सुरक्षा....

देहरादून। लगातार हो रही भारी बारिश से यमुना नदी में आए तूफान से यमुनोत्री धाम में पार्किंग में खड़ी गाड़ियां फस गई है इस दौरान यमुनोत्री मंदिर को जोड़ने वाले पुल की सुरक्षा दीवार भी पानी के साथ बह गई है। उधर जगह-जगह हुए भूस्खलन के कारण गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग को अवरुद्ध होने की वजह से बंद कर दिया गया है।

शुक्रवार को उत्तराखंड में बीती रात से लगातार हो रही भारी बारिश की वजह से यमुना नदी में उफान आ गया है, जिसकी वजह से यमुनोत्री धाम में जानकी चट्टी की पार्किंग में खड़ी गाड़ियां पानी में फंस गई है।

इसके अलावा यमुनोत्री मंदिर को जोड़ने वाले पुल की सुरक्षा दीवार भी पानी में बह गई है। जानकी क्षेत्र में तीन खच्चर और एक बाइक बहाने की सूचना भी मिल रही है।उधर लगातार हो रही भारी बारिश और भूस्खलन होने की वजह से गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग बिशनपुर, नेताला एवं सैंज के पास पहाड़ों से गिरे मलबे के इकट्ठा होने से अवरुद्ध हो गया है।

यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग भी डबरकोट में अवरुद्ध होने से इस मार्ग पर भी गाड़ियों की आवाजाही बंद हो गई है। हालांकि सड़क मार्ग को साफ करने का काम निरंतर जारी है। इस बीच उत्तराखंड पुलिस की ओर से लोगों से धैर्य रखने और जल्दबाजी नहीं करने की अपील करते हुए कहा गया है कि वह हड़बड़ाहट में किसी प्रकार का कोई जोखिम नहीं उठायें और सुरक्षित रहे।

जॉली ग्रांट धनिया वाला- ऋषिकेश मुख्य मार्ग पर स्थित भानिया वाला मुख्य बाजार में बरसाती नाले का पानी घुसने से बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं। जिसकी वजह से वाहनों को आवाजाही करने में मुख्य मार्गों पर दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। नगर पालिका के टीम ने मौके पर पहुंचकर पानी निकासी की व्यवस्था की कोशिशें से शुरू कर दी है।

epmty
epmty
Top