यूपी निकाय चुनाव- रालोद ने किया 3 सदस्यीय चयन समिति का गठन

यूपी निकाय चुनाव- रालोद ने किया 3 सदस्यीय चयन समिति का गठन

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में अगले दिनों होने वाले नगर निकाय चुनाव की तैयारियों में लगे राष्ट्रीय लोकदल के मुखिया चौधरी जयंत सिंह ने उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव के लिए पार्टी की तीन सदस्यीय चयन समिति का गठन कर दिया है। उन्होंने संगठन में मनोनीत किए गए चार पदाधिकारियों के नामों का भी ऐलान किया है।

शनिवार को राष्ट्रीय लोकदल सुप्रीमो चौधरी जयंत सिंह ने उत्तर प्रदेश में होने वाले नगर निकाय चुनाव को लेकर पार्टी के 3 सदस्यीय चयन समिति का गठन कर दिया है। राष्ट्रीय महासचिव सुखबीर सिंह गठीना, राष्ट्रीय सचिव रमा नागर तथा राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य नरेंद्र सिंह एडवोकेट को रालोद की इस 3 सदस्यीय समिति में शामिल किया गया है। यह जानकारी राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल दुबे की ओर से दी गई है। उन्होंने बताया है कि रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा पार्टी के चार पदाधिकारियों के नाम भी आज डिक्लेअर किए गए हैं।

पूर्व विधायक डॉ अजय तोमर को प्रदेश मुख्यालय का प्रभारी बनाया गया है। इसके अलावा मनजीत सिंह को कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष प्रभारी सेक्टर संगठन, अहमद हमीद को कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष प्रभारी फ्रंटल ऑर्गनाइजेशन एवं कमल जाटव को एससी एसटी प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है।

epmty
epmty
Top