निर्माणाधीन बिल्डिंग का स्लैब गिरने से दो मजदूरों की मौत- दो हुए जख्मी

निर्माणाधीन बिल्डिंग का स्लैब गिरने से दो मजदूरों की मौत- दो हुए जख्मी

मुंबई। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के मलाड इलाके में हुए एक हादसे में अंडर कंस्ट्रक्शन बिल्डिंग का स्लैब गिर जाने से दो मजदूरों की मौत हो गई है। जख्मी हुए दो अन्य मजदूरों को ट्रीटमेंट के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बृहस्पतिवार को देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के मलाड इलाके में हुए एक बड़े हादसे में निर्माणाधीन बिल्डिंग का स्लैब भरभराकर गिर जाने से उसके मलबे के नीचे मजदूर दब गए हैं।

हादसा होते ही मौके पर मची चीऊ पुकार की आवाज को सुनकर दौड़े स्थानीय लोगों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। अंडर कंस्ट्रक्शन बिल्डिंग का स्लैब गिरने से उसके मलबे में मजदूरों के दबने की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाते हुए मलबे में दबे लोगों को बाहर निकलना शुरू कर दिया।

फिलहाल इस हादसे में दो मजदूरों की मौत हो जाने की जानकारी मिल रही है। खबर है कि जख्मी हुए दो मजदूर मलबे से निकलकर ट्रीटमेंट के लिए अस्पताल में भर्ती कराए गए हैं।

epmty
epmty
Top