सामुहिक दुष्कर्म के मामले में दो बदमाश गिरफ्तार

सामुहिक दुष्कर्म के मामले में दो बदमाश गिरफ्तार

पत्थलगांव। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले का प्रसिद्ध कंडोरा गोकुला मेला देखने आई एक युवती से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने झारखंड के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार कुनकुरी थाना क्षेत्र में कंडोरा मेला में घटित इस वारदात के बाद तत्काल घेराबंदी कर झारखंड राज्य में रहने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। इस मामले में पुलिस की टीम फरार हुए तीन आरोपियों की भी तलाश कर रही है।

कुनकुरी मुख्यालय से चार कि.मी. दूर इस मेले में पीड़िता युवती के साथ पांच बदमाशों ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया थाा। युवती के परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने सामुहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है।



epmty
epmty
Top