धार्मिक जुलूस में लहराया चांद तारा युक्त तिरंगा- FIR दर्ज कर पुलिस...

धार्मिक जुलूस में लहराया चांद तारा युक्त तिरंगा- FIR दर्ज कर पुलिस...

पटना। ईद मिलाद उन नबी के मौके पर निकाले गए धार्मिक जुलूस के दौरान अशोक चक्र के बजाय चांद तारा वाला तिरंगा झंडा लहराया गया है। इस बाबत सामने आए वीडियो का संज्ञान लेते हुए हरकत में आई पुलिस मुकदमा दर्ज करके झंडा लहराने वालों की तलाश में जुट गई है।

दरअसल सोमवार को सोशल मीडिया पर चांद और सितारे वाले तिरंगे झंडे का एक वीडियो तेजी के साथ वायरल हो रहा है। भारत के राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे झंडे में अशोक चक्र की जगह धार्मिक जुलूस में लहराये गए झंडे में चांद तारा लगाया हुआ दिखाई दे रहा है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को लेकर सारण के पुलिस अधीक्षक कुमार आशीष ने बताया है कि वीडियो का सत्यापन किए जाने के बाद यह आज का ही होना पता चला है।

उन्होंने बताया कि छपरा के कोपा में ईद ए मिलाद उन नबी के जुलूस के दौरान यह वीडियो बनाया गया है। पुलिस अधीक्षक ने खुद राष्ट्रीय ध्वज में अशोक चक्र के बजाय चांद तारा वाले तिरंगे को लहराने के मामले की जांच का आदेश पुलिस अधिकारियों को दिया है। इसके अलावा कोपा थाना अध्यक्ष भी इस मामले की जांच कर मुकदमा कायम करने की प्रक्रिया में जुट गए हैं।

epmty
epmty
Top