पर्यावरण की सुरक्षा के लिए वृक्षारोपण ही एकमात्र उपाय- डा0 सोमेन्द्र

मुजफ्फरनगर। जनपद के प्रभारी मंत्री डा0 सोमेन्द्र तोमर एवं राज्यमंत्री, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन के0पी0 मलिक ने आज वृहद वृक्षारोपण अभियान के अन्तर्गत भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर वृक्षारोपण किया।
बृहस्पतिवार को भारतीय जनता पार्टी के दफ्तर पर वृक्षारोपण करते हुए प्रभारी मंत्री ने कहा कि हमें पर्यावरण को सन्तुलित रखने के लिए अधिक से अधिक वृक्षारोपण करना होगा। प्रभारी मंत्री डा0 सोमेन्द्र तोमर ने आम का पौधा व राज्य मंत्री के0पी0मलिक ने तबेबिया रोजिया का पौधा लगाकर (एक पेड मां के नाम) वृक्षारोपण अभियान में अपना योगदान दिया।

उन्होंने कहा कि आम जन अधिक से अधिक वृक्ष लगाये और इससे भी महत्वपूर्ण यह है कि पौधों की सुरक्षा बच्चों के समान करना सुनिश्चत किया जाये, जिससे वे पुष्पित और पल्लिवित हो सके। उन्होंने कहा कि हमें अपने बच्चों के भविष्य के बारे में सोचना होगा। प्रत्येक व्यक्ति केा पर्यावरण बचाव के लिये पेड लगाने होंगे। प्रभारी मंत्री ने कहा कि पेड लगाने के लिए लोगो को जागरूक किया जा रहा है कि वे स्वंय भी वृक्षारोपण करें और दूसरे लोगो को भी पेड लगाने के लिए प्रेरित करें।
उन्होने कहा कि यदि हम जागरूक नही होंगे तो इसका नुकसान हमारी आने वाली पीढी को उठाना पडेगा। उनके भविष्य को सुरक्षा देने के लिए पानी की बचत उसका सरंक्षण व वृक्षारोपण करना ही एकमात्र उपाय है। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष डा0 वीरपाल निर्वाल, विधान परिषद सदस्या वंदना वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष प्रदीप सैनी, जिला अभियान संयोजक भाजपा अचिंत मित्तल, अभिषेक चौधरी, राजू अहलावत, पुरुषोत्तम, शरद शर्मा, हरीश अहलावत सहित अन्य पदाधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।