बांधी चोटी व मांग में भरा सिंदूर- मेट्रो में घुसे लड़के ने किया

बांधी चोटी व मांग में भरा सिंदूर- मेट्रो में घुसे लड़के ने किया

नई दिल्ली। राजधानी और एनसीआर में रहने वाले लोगों के लिए लाइफलाइन बन चुकी मेट्रो ट्रेन में हुई अजीबो गरीब घटना एक बार फिर से लोगों के बीच चर्चा की वजह बन रही है। लंबे बालों की चोटी बनाने के बाद बाकायदा मांग में सिंदूर भरकर मेट्रो ट्रेन में घुसा लड़का सीधे महिलाओं के लिए रिजर्व सीट पर जाकर बैठ गया। जिससे सीट पर अगल बगल बैठी अन्य महिलाएं असहज हो गई।

दरअसल मंगलवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी के साथ वायरल हो रहा है जिसे राजधानी दिल्ली में चलने वाली मेट्रो ट्रेन का होना बताया जा रहा है। वायरल हो रहे वीडियो के मुताबिक लंबे बाल रखने वाले लड़के ने अपने बालों की चोटी बनाई और अपनी मांग में महिलाओं की तरह सिंदूर भरा। माथे पर बिंदी लगाकर मेट्रो ट्रेन में घुसा यह लड़का सीधे महिलाओं के लिए आरक्षित सीट तक पहुंचा, जहां पर पहले से ही कुछ महिलाएं बैठी हुई थी।


चोटी और मांग में सिंदूर भरकर मैट्रो में घुसा यह लड़का एक लड़की को सीट से उठने का इशारा करता है। जैसे ही लड़की सीट से उठती है तो लड़का तुरंत सीट पर जाकर बैठ जाता है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को देखने के बाद लोगों ने अलग-अलग तरह की प्रतिक्रिया दी है। कुछ लोगों का कहना है कि आजकल लड़कों को लड़की बनने का भूत सवार हो रहा है।उधर मीडिया में कुछ ऐसे भी कयास लगाए जा रहे हैं कि लड़के ने यह सारा ड्रामा सोशल मीडिया के लिये रील बनाने के लिए किया है।

epmty
epmty
Top