हाथी के हमले में तीन लोगों की हुई मौत- मची अफरा तफरी

हाथी के हमले में तीन लोगों की हुई मौत- मची अफरा तफरी

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में हाथी के हमले में गुरुवार को तीन लोगों की मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, जांजगीर चांपा जिले के पंतोरा जंगल से तड़के सुबह हाथी कोरबा के कुसमुंडा खदान के करीब पहुंचा था। सुबह रलिया,आमगांव में हाथी के हमले से एक महिला की मौत हो गयी, जबकि रात में दो और लोगों को हाथी ने मौत के घाट उतार दिया।

हाथी ने खैरभावना गांव निवासी मंत्र राम चौहान की पत्नी और बहन पर हमला किया, जिससे दोनों की मौत हो गई। बताया जा रहा कि दोनों गांव के पास शौच कर वापस घर लौट रहे थे, इसी दौरान हाथी ने हमला कर दिया। हाथी की गांव पहुंचने की सूचना के बाद से ही वन विभाग की टीम सुबह से उस पर निगरानी कर रही है। हाथी दिनभर रलिया के जंगल में छुपा था। रात होने पर दो लोगों को मौत के घाट उतार दिया।

Next Story
epmty
epmty
Top