NEET पेपर को लेकर उबाल- रेल रोकने पहुंचे लोगों पर पुलिस पड़ी भारी

NEET पेपर को लेकर उबाल- रेल रोकने पहुंचे लोगों पर पुलिस पड़ी भारी

जयपुर। NEET-UG परीक्षा पेपर लीक के मामले को लेकर राज्य में प्रदर्शन कर रही यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता जब ट्रेन रोको आंदोलन के अंतर्गत रेलगाड़ी रोकने के लिए गांधीनगर स्टेशन पहुंचे तो वहां पर पहले से ही मौजूद पुलिस ने भीड़ को रोक लिया। प्लेटफार्म पर धरने पर बैठने को लेकर पुलिस और कांग्रेसियों के बीच तनातनी हो गई। पुलिस जबरदस्ती यूथ कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष को जबरन उठाकर स्टेशन से बाहर ले गई।

बृहस्पतिवार को यूथ कांग्रेस की ओर से नीट यूजी परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर ट्रेन रोको आंदोलन का ऐलान किया गया है। जयपुर में यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांगरिया विधायक अभिमन्यु पूनिया के नेतृत्व में युद्ध कांग्रेस की ओर से किए गए प्रदर्शन को रोकने के लिए सक्रिय हुई पुलिस ने जोधपुर में प्रदर्शन शुरू होने से पहले ही कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया है।


यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन की वजह से गांधीनगर स्टेशन के बाहर और अंदर पहले से ही पुलिस का भारी जमावड़ा था। यूथ कांग्रेस के नेता जब तकरीबन 11:00 बजे गांधीनगर रेलवे स्टेशन पर पहुंचे तो पहले से मौके पर मौजूद पुलिस ने उन्हें आगे बढ़ने से रोक दिया।

इसके बाद कार्यकर्ता प्लेटफार्म पर ही धरना देकर बैठ गए। इस दौरान यूथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अभिमन्यु पूनिया और पुलिस के बीच तनातनी हो गई।

पुलिस ने अभिमन्यु को जबरन उठाया और उन्हें रेलवे स्टेशन से बाहर ले गई। कार्यकर्ताओं ने इसका विरोध किया और हिदायत दी की पुलिस विधायक के साथ इस तरह का बर्ताव नहीं कर सकती है।

epmty
epmty
Top