मंगला आरती के साथ विश्व प्रसिद्ध जगन्नाथ यह रथ यात्रा हुई शुरू

मंगला आरती के साथ विश्व प्रसिद्ध जगन्नाथ यह रथ यात्रा हुई शुरू

पुरी। विश्व प्रसिद्ध भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा सवेरे के समय हुई मंगला आरती के साथ ही आरंभ हो गई है। रथ यात्रा में नगर भ्रमण करने के लिए भगवान जगन्नाथ अपनी बहन सुभद्रा एवं भाई बलराम के साथ स्वर्ण रथ पर सवार होकर शहर से गुजरेंगे। फिर गुंडिचा माता के मंदिर में प्रवेश करने के बाद वहां पर कुछ दिनों के लिए आराम करेंगे।

रविवार को विश्व प्रसिद्ध भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा शुरू हो गई है। 53 साल बाद इस साल पुरी की रथ यात्रा दो दिनों की होगी। स्नान पूर्णिमा पर बीमार हुए भगवान जगन्नाथ आज सवेरे ठीक हुए। मंगला आरती रविवार की सवेरे 4:00 बजे की बजाय तड़के 2:00 बजे की गई। मंगला आरती के बाद तकरीबन ढाई बजे दशावतार पूजन किया गया। 3:00 बजे नैत्रोत्सव एवं 4:00 बजे पुरी के राजा की तरफ से भगवान जगन्नाथ की पूजा की गई।


रथों की पूजा के बाद भगवान जगन्नाथ को अब खास कपड़ों में लपेटकर मंदिर से बाहर लाया जाएगा। रथ यात्रा में भारी भीड़ उमड़ने की संभावना के चलते सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। रथ यात्रा में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी शामिल होंगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा की सभी देशवासियों को शुभकामनाएं दी है।

epmty
epmty
Top