भरभराकर गिरी दीवार- एक बच्चे की मौत- दूसरा घायल

भरभराकर गिरी दीवार- एक बच्चे की मौत- दूसरा घायल
  • whatsapp
  • Telegram

मैनपुरी। बिछवां थाना इलाके के गांव जिरौली में उस वक्त हड़कंप मच गया। जब घर की दीवार अचानक गिर गई। जिसके नीचे घर में खेल रहे 2 बच्चे दब गए। घटना की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने आनन-फानन में दोनों बच्चों को मलबे से निकालकर हॉस्पिटल में भर्ती कराया,जहां चिकित्सकों ने एक को मृत घोषित कर दिया तो वहीं दूसरे बच्चे का इलाज जारी है।

जानकारी के मुताबिक गांव जिरौली निवासी अजीत का 2 वर्षीय पुत्र श्लोक अपने पड़ोस के बच्चों के साथ घर के आंगन में खेल रहा था। तभी अचानक से दीवार भरभराकर गिर गई। दीवार के गिरे मलबे के नीचे श्लोक और उसका साथी दब गया। जिसकी सूचना पर पहुंचे परिजनों ने स्थानीय लोगों की मदद से दोनों बच्चों को बाहर निकला। जिसमें से श्लोक की हालत नाजुक थी। जिसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने श्लोक को मृत घोषित कर दिया। वहीं श्लोक की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।




Next Story
epmty
epmty
Top