सब्जी में मांस का टुकड़ा मिलने पर इतने लोगों की हुई सेवाएं समाप्त

रायसेन। मध्यप्रदेश के रायसेन में संचालित एक आंगनवाड़ी केंद्र में सब्जी के अंदर मांस का टुकड़ा मिलने के मामले में दो लोगों की सेवाएं समाप्त कर दी गई है।
आधिकारिक जानकारी के अनुसार महिमा बाल विकास अधिकारी दीपक संकत ने बताया कि इस मामले में कलेक्टर के आदेश के बाद जांच कराई गई थी। बच्चों के सब्जी में मांस का टुकड़ा पाया गया। इस मामले में शहर के वार्ड नंबर 3 स्थित मदईपुरा में संचालित आंगनवाड़ी क्रमांक 1 में मंगलवार की सुबह बच्चों दी गई सब्जी में मांस का टुकड़ा निकलने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता तरन्नुम खान और सहायिका सुषमा यादव की सेवाएं समाप्त कर दी गई है, जबकि सुपरवाइजर सुनीता रजक को निलंबित कर दिया गया है।
Next Story
epmty
epmty