टाटा ट्रस्ट के नए चेयरमैन की तलाश हुई पूरी- इन्हें मिली जिम्मेदारी

टाटा ट्रस्ट के नए चेयरमैन की तलाश हुई पूरी- इन्हें मिली जिम्मेदारी

मुंबई। देश के दिग्गज दानवीर उद्योगपति रतन टाटा के निधन के बाद उनके उत्तराधिकारी की तलाश पूरी कर ली गई है। टाटा ट्रस्ट की बैठक में उनके भाई नोएल टाटा को ट्रस्ट का नया चेयरमैन नियुक्त किया गया है।

शुक्रवार को टाटा ट्रस्ट की बुलाई गई बैठक में देश के दिग्गज दानवीर उद्योगपति रतन टाटा के बुधवार को हुए निधन के बाद उनके भाई नोएल टाटा को ट्रस्ट का नया चेयरमैन नियुक्त किया गया है।

टाटा ट्रस्ट के नए अध्यक्ष नियुक्त किए गए नोएल टाटा दिवंगत रतन टाटा के सौतेले भाई है जानकारी मिल रही है कि रतन टाटा के पिता नवल टाटा ने दो शादियां की थी और उन्होंने पहली शादी सूनी टाटा से की थी जिनसे उन्हें दो बेटे रतन टाटा और जीबी टाटा पैदा हुए थे। सूनी टाटा से हुए तलाक के बाद नवल टाटा ने स्विट्जरलैंड की बिजनेसमैन सिमोन से वर्ष 1955 में दूसरी शादी कर ली थी। नवल टाटा और सिमोन टाटा के बेटे की नोएल टाटा है।

Next Story
epmty
epmty
Top