3 घंटे चले विशेष अभियान में पियक्कड़ों से भर गई थाने की हवालात

3 घंटे चले विशेष अभियान में पियक्कड़ों से भर गई थाने की हवालात

गाजियाबाद। सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वाले लोगों के खिलाफ बड़ी कार्यवाही के लिए चलाए गए तीन घंटे के विशेष अभियान के अंतर्गत 556 पियक्कड़ों को गिरफ्तार किया गया है। जिससे थानों की हवालात पियक्कड़ों से फुल हो गई।

गाजियाबाद कमिश्नरेट पुलिस द्वारा कमिश्नरेट के तीनों जोन में सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों के खिलाफ चलाए गए तीन घंटे के विशेष अभियान के अंतर्गत पुलिस द्वारा दौड़ धूप करते हुए 556 पियक्कड़ों को गिरफ्तार किया गया है।

डीसीपी सिटी राजेश कुमार के मुताबिक नगर जोन में चले विशेष अभियान के दौरान 295 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें से 72 लोग विजयनगर, 59 घंटाघर, 52 नंदग्राम, 49 मधुबन बापूधाम, 42 कवि नगर तथा 21 लोग सिहानी गेट इलाके में सार्वजनिक स्थान पर दारू पीते हुए पकड़े गए हैं।

देहात जोन में कुल 140 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। डीसीपी देहात सुरेंद्रनाथ तिवारी ने बताया है कि विशेष अभियान के दौरान क्रॉसिंग रिपब्लिक थाना क्षेत्र से 30, लोनी थाना क्षेत्र से 26, लोनी बॉर्डर से 20 और मुरादनगर से 15 पियक्कड़ों को पकड़ा गया है।

इसके अलावा मसूरी से 13, वेव सिटी से 9, अंकुर विहार और भोजपुर से 6-6, निवाड़ी से पांच तथा ट्रॉनिका सिटी से चार लोगों को अरेस्ट किया गया है।

Next Story
epmty
epmty
Top