BJP नेता के भतीजे को चाकूओं से गोदा

BJP नेता के भतीजे को चाकूओं से गोदा

अमेठी। दादी के साथ निर्माणाधीन मकान में चारपाई पर सोए भाजपा सेक्टर संयोजक के भतीजे को बदमाशों ने चाकूओं से गोद दिया। उसे बचाने के लिए शोर शराबा करने पर बदमाशों ने दादी को भी मारपीट कर घायल कर दिया। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से पोते को ग्रभीरावस्था के चलते ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया।

कोतवाली क्षेत्र के गांव सुंदरपुर गांव निवासी विद्यासागर ओझा भाजपा के सेक्टर संयोजक पद पर है। उनका भतीजा कृष्णदेव ओझा गांव के बाहर ताला गोसाईगंज मार्ग पर अपना घर बनवा रहा है। शुक्रवार की रात्रि कृष्णदेव अपनी दादी शांति पत्नी चंडिका प्रसाद के साथ निर्माणाधीन मकान पर सोने के लिए गया था। दोनों दादी पोता अलग-अलग चारपाई पर गहरी नींद में सोए हुए थे। इसी दौरान देर रात 4 लोगों ने घर में घुसकर कृष्णदेव पर हमला बोल दिया।

पोते पर हमला होते हुए देख बुजुर्ग शांति शोर मचाने लगी। रात में हुए शोर-शराबे की आवाज को सुनकर ग्रामीण मौके की तरफ दौड़े। गांव वालों को अपनी तरफ आता हुआ देखकर हमलावर मौके से फरार हो गए। गंभीर हालातों में परिजन दोनों को लेकर सीएससी पर गये। जहां से गंभीर अवस्था के चलते किशन कृष्णदेव को चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार देकर ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया। बुजुर्ग शांति का इलाज जिला चिकित्सालय में कराया जा रहा है। मामले की जानकारी पाकर गांव में पहुंची पुलिस हमलावरों की तलाश में जुट गई है।




















epmty
epmty
Top